फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   water entered into field, crop sink

रजवाहे की पटरी कटने से खेतों में घुसा पानी

Sun, 10 Jan 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
water entered into field, crop sink
मशीन के जरिए पानी को फसल से निकालते किसान। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव गोविंदपुर से गुजर रहे दघेंटा रजवाहे की पटरी रजवाहे के ओवरफ्लो होने की वजह से शनिवार की देर रात कट गई। इससे किसानों की करीब 100 बीघा आलू की फसल पानी में डूब गई। इससे किसानों के अरमान पानी पानी हो गए। अपनी फसल को बर्बादी की स्थिति में देख उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। सुबह एसडीएम राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। राजस्व महकमे की टीम ने नुकसान का सर्वे किया। देर रात ही रजवाहे को रूकवाया गया, लेकिन सुबह तक सिंचाई महकमे का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
गौरतलब हो कि सिंचाई महकमे की लापरवाही किसानों के लिए आफत का सबब बनी हुई है। सिंचाई विभाग द्वारा बिना साफ सफाई के ही रजवाहों में पानी छोड़ा जा रहा है, जो कि किसानों के लिए मुसीबत बन रहा है। शनिवार की रात को गोविंदपुर चौकी के पास सड़क पर बने पुल के नीचे कचरा जमा हो गया, जिस वजह से रजवाहा ओवरफ्लो हो गया और रजवाहे की पटरी कट गई। इससे आसपास के कई किसानों की करीब 100 बीघा आलू की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन

किसानों ने सुबह जब अपनी फसलों का हाल देखा तो उन्होने माथा पकड़ लिया।किसी तरह किसान अपने खेतों से रजवाहे के पानी को निकालने में जुटे रहे। सिंचाई महकमे की लापरवाही से उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि रात को ही रजवाहे के पानी के बहाव को रूकवा दिया गया था। जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उसका सर्वे करा लिया गया है। जल्द ही उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। इस दौरान आरआई डीसी पौरूष, लेखपाल सौरव आदि मौजूद रहे।

रजवाहे की कटी पटरी से खेतों में जाता पानी।

रजवाहे की कटी पटरी से खेतों में जाता पानी। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed