फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   watchman in police uniform video viral

Hathras News: चौकीदार ने पहनी सिपाही की वर्दी, झाड़ने लगा रौब, रील हुई वायरल तो गिरी एफआईआर की तलवार

Sun, 05 Jul 2026 05:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Jul 2026 05:10 PM IST
सार

चौकीदार की रील आगरा के भोला चौधरी की इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल हुई, जिसमें वह कुछ युवकों के साथ वर्दी में नजर आ रहा है। रील पर बदमाशी वाला गाना लगाया गया है तथा एक युवक सिगरेट पीता भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन
watchman in police uniform video viral
वायरल वीडियो में युवकों के साथ सिपाही की वर्दी में आरोपी पुलिस चौकीदार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एक पुलिस चौकीदार सिपाही की वर्दी पहनकर कई दिनों से शहर में रौब झाड़ रहा था। यही नहीं अपने साथियों के साथ रील भी बना रहा था। इंस्टाग्राम पर रील वायरल होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी के निर्देश पर प्रकरण में जांच हुई और फिर कोतवाली सदर हाथरस में तैनात इस पुलिस चौकीदार के खिलाफ इसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


चौकीदार की रील आगरा के भोला चौधरी की इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल हुई, जिसमें वह कुछ युवकों के साथ वर्दी में नजर आ रहा है। रील पर बदमाशी वाला गाना लगाया गया है तथा एक युवक सिगरेट पीता भी नजर आ रहा है। रील आग की तरह वायरल हुई। इसमें कुछ युवक आपराधिक प्रवृत्ति के भी बताए जा रहे हैं, इसी कारण से यह रील पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। 
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने पर हाथरस पुलिस ने कथित सिपाही की छानबीन की, जिसमें पता चला कि रील गोल चौराहा, शास्त्रीपुरम, आगरा स्थित एक कांप्लेक्स के बाहर बनाई गई है। रील में वर्दी पहन कर दिख रहा शख्स सिपाही ही नहीं है, बल्कि कोतवाली सदर हाथरस में तैनात पुलिस चौकीदार है। जिसका नाम अभिषेक शर्मा निवासी चमन गली सर्कुलर रोड है। जांच के बाद एसपी के निर्देश पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed