फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Warehouse medicine samples fail in testing, medicines will be returned

Hathras News: वेयर हाउस की दवा का नमूना जांच में फेल, वापस होंगी दवाएं

Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Warehouse medicine samples fail in testing, medicines will be returned
सरकारी अस्पतालों के लिए आई विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का नमूना जांच में फेल साबित हुआ है। इसका सेंपल सासनी स्थित वेयर हाउस से लिया गया था। औषधि विभाग ने सरकारी अस्पतालों में इस दवा के वितरण पर रोक लगा दी है। इन्हें अब वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है। औषधि विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सासनी स्थित वेयर हाउस से दवाओं के 13 नमूने लिए थे। इनमें से विटामिन बी कॉम्पेक्स दवा का नमूना जांच में मानकों के अनुरूप नहीं आया है। इसपर औषधि विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों में इस दवा के वितरण पर रोक लगा दी गई है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की सभी दवाएं सरकारी अस्पतालों से हटाकर लखनऊ वापस की जाएगी। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा का कहना है कि वेयर हाउस से दवाओं के 13 नमूने लिए थे। इसमें से विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का नमूना जांच में मानक के अनुरूप नहीं आया है। अभी तीन नमूनों की जांच की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed