{"_id":"65133149ff7f7f3b3a0721f5","slug":"ward-boy-beaten-for-not-opening-phc-gate-hathras-news-c-56-1-sknl1012-5304-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पीएचसी का गेट नहीं खोलने पर वार्ड बॉय पीटा, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पीएचसी का गेट नहीं खोलने पर वार्ड बॉय पीटा, थाने में दी तहरीर
Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
सार
वार्ड बॉय का आरोप है कि चार लोग पीएचसी का गेट खुलवाने लगे। जब उन्होंने इन लोगों से पूछा क्या बात है तो यह लोग गाली-गलौज करने लगे और जबर्दस्ती गेट खुलवाने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उनको पीटा। चीख-पुकार सुनकर जब इलाज करा रहे मरीज उन्हें बचाने के लिए आए, तो इन लोगों ने उनको भी पीटा और भाग गए।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकारी के बाहर सोमवार की रात को वार्ड बॉय को पीटता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वार्ड बॉय को सोमवार की रात को कुछ लोगों ने गेट नहीं खोलने पर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल वार्ड बॉय का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सत्यवीर पुत्र रामखिलाड़ी वार्ड बाॅय के पद पर तैनात हैं और परिवार के साथ पीएचसी पर ही रहते हैं। सत्यवीर की तरफ से हाथरस जंक्शन पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि सोमवार की रात को कमल सिंह पुत्र सूरजपाल व हीरालाल पुत्र जगदीश इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी चार लोग पीएचसी का गेट खुलवाने लगे। जब उन्होंने इन लोगों से पूछा क्या बात है तो यह लोग गाली-गलौज करने लगे और जबर्दस्ती गेट खुलवाने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उनको पीटा। चीख-पुकार सुनकर जब इलाज करा रहे मरीज उन्हें बचाने के लिए आए, तो इन लोगों ने उनको भी पीटा और भाग गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल वार्ड बॉय का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।