Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waiting room closed at Hathras Junction railway station at night

Hathras Junction Railway Station: प्रतीक्षालय बंद, खुले प्लेटफॉर्म पर ठंड में ठिठुर रहे हैं मुसाफिर

Fri, 06 Feb 2026 12:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 12:33 PM IST
सार

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर स्टेशन के बंद प्रतीक्षालयों के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद रेल प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
Waiting room closed at Hathras Junction railway station at night
हाथरस जंक्शन स्टेशन के प्रतीक्षालय के दरवाजे पर लगा ताला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कड़ाके की सर्दी के बीच हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठिठुरते हुए रात काटनी पड़ रही है। स्टेशन के प्रतीक्षालय रात के समय बंद रहने से यात्रियों को खुले प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल बुजुर्ग यात्रियों और बच्चों को होती है।

विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि अक्सर ही रात में ट्रेनें लेट होने पर घंटों तक खुले में बैठना पड़ता है। स्टेशन पर बना प्रतीक्षालय बंद होने के कारण ठंड से बचने का कोई उचित इंतजाम नहीं है। कई यात्रियों ने बताया कि रात में अलाव या पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी नहीं मिल पाती, जिससे ठंड से हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर खुले में सोते यात्रीस्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर स्टेशन के बंद प्रतीक्षालयों के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इसके बावजूद रेल प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो में यात्री ने सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए रात के समय प्रतीक्षालयों को नियमित रूप से खोला जाए और यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें ठंड में खुले में इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जानकारी की गई है। स्टेशन मास्टर ने बताया है कि दिन के समय प्रतीक्षालय खुले रखे जाते हैैं, लेकिन रात के समय सुरक्षा के लिहाज से ताला लगाया जाता है, लेकिन हॉल के बाहर सूचना लिखी हुई है कि जिसे भी आवश्यकता है, वह एसएस ऑफिस में संपर्क कर सकता है। उसके लिए प्रतीक्षालय खोल दिया जाएगा।-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।

अक्सर ही हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का प्रतीक्षालय बंद रहता है। ट्रेन का इंतजार करने के दौरान यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। प्लेटफाॅर्म पर ही टहलते हुए या बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।-लोकेश कुमार, स्थानीय यात्री।

रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं सिर्फ नाम की हैं। यहां प्रतीक्षालय खुलना बहुत ही दिक्कत की बात। यात्रियों को वेटिंग हॉल खुलवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है।-राजकुमार, स्थानीय यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed