{"_id":"6783501b8bf33c390708ecb1","slug":"waiting-for-the-girl-to-regain-consciousness-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की गोली लगने से मौत: युवती के होश में आने का इंतजार, खुलेंगे कई राज, हत्या या आत्महत्या से हटेगा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की गोली लगने से मौत: युवती के होश में आने का इंतजार, खुलेंगे कई राज, हत्या या आत्महत्या से हटेगा पर्दा
Sun, 12 Jan 2025 10:47 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:47 AM IST
सार
श्याम नगर में किराये के मकान में बंद कमरे में सिपाही का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था और युवती गंभीर घायल मिली थी। इस मामले में मृतक सिपाही के परिजनों ने युवती पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही कुलदीप भाटी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला श्याम नगर में किराये के मकान में रहने वाले सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस गंभीर रूप से घायल युवती के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। युवती के होश में आने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर विवेचना को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्याम नगर में किराये के मकान में बंद कमरे में सिपाही का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था और युवती गंभीर घायल मिली थी। इस मामले में मृतक सिपाही के परिजनों ने युवती पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल युवती का दिल्ली में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
युवती जैसे ही होश में आएगी, तब पुलिस उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ में पता चलेगा कि कमरे में युवती के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद वह घायल अवस्था में मिली। युवती पर मृतक सिपाही के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पूछताछ में पता चलेगा कि सिपाही की हत्या हुई या आत्महत्या।
विज्ञापन