{"_id":"6565f31bbbd65e428703cc47","slug":"waiter-beaten-by-wedding-guests-guests-beaten-by-villagers-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वेटर को बरातियों ने और ग्रामीणों ने उन्हें पीटा, 13 के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वेटर को बरातियों ने और ग्रामीणों ने उन्हें पीटा, 13 के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई
Tue, 28 Nov 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Nov 2023 07:33 PM IST
सार
शादी में बरातियों ने वेटर को पीट दिया। इस पर ग्रामीणों ने बरातियों को ही पीट दिया। मामला शांत कराया गया, पर दुल्हन की विदाई के बाद बचे हुए बरातियों को ग्रामीणों ने फिर से पीट दिया। मामले में 13 लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सादाबाद थाना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद कस्बे के सलेमपुर मार्ग पर 27 नवंबर की रात बरात में स्थानीय लोग और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। वेटर से मारपीट के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। सुबह बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सलेमपुर रोड पर एक युवती की शादी थी। टप्पल से बरात आई थी। दावत के दौरान किसी बराती ने वेटर से अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। वेटर सलेमपुर मार्ग का ही निवासी था, इसलिए विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। सुबह दुल्हन की विदाई के समय स्थानीय लोगों ने बचे रह गए बरातियों को पीटा।
विज्ञापन
इसके बाद कई लोग शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए। लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ की। इस मामले में रूपस्वरूप, भूपाल, आकाश, विकास, कुंवरपाल निवासीगण गढ़ी सूरजमल थाना टप्पल जिला अलीगढ़, गौरव निवासी ककोड़ जिला बुलंदशहर, सोनू निवासी जहानगढ़ टप्पल, किशन सिंह निवासी शहद गढ़ी थाना मांट जिला मथुरा, दिनेश कुमार निवासी चोला बुलंदशहर, परवीन निवासी हसनपुर पलवल हरियाणा, राजकुमार, लाल सिंह, रिंकू निवासीगण सलेमपुर मार्ग सादाबाद के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन