फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waited since morning, yet still didn't get a cylinder.

Hathras News: सुबह से किया इंतजार, फिर भी नहीं मिला सिलिंडर

Fri, 03 Apr 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Waited since morning, yet still didn't get a cylinder.
हाथरस जंक्शन ​स्थित गैस एजेंसी पर लगी कतार। संवाद - फोटो : Samvad
इंडियन गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। कई लोग सुबह छह बजे से ही कतार में लगे रहे। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन




एजेंसी पर मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि केवाईसी, ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी से जुड़ी समस्याओं के कारण भी सिलिंडर वितरण में दिक्कत आ रही है, जिससे लंबी कतार लग रही है। कुछ लोगों को सिलिंडर मिल गया, जबकि कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभाली, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। हाथरस जंक्शन निवासी अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक किया है, फिर भी सुबह छह बजे से एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें मजबूरन बाहर आकर बैठना पड़ा। रामवती निवासी हाथरस जंक्शन ने बताया कि वह सुबह से कतार में लगी हैं और घर पर खाना भी नहीं बनाकर आई हैं। कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिलने के कारण घर में काफी परेशानी हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक है। उपभोक्ता बुकिंग कराके सिलिंडर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed