फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vulnerable and hyper sensitive plus booths will be videographed

अतिसंवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों की होगी वीडियोग्राफी

Thu, 08 Apr 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vulnerable and hyper sensitive plus booths will be videographed
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से 164 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर आयोग की ओर से भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिससे कि आपातकालीन स्थिति में आयोग को पूरा ब्यौरा भेजा सके। वहीं केंद्र पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की जाएगी।
आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदान कराए जाने को लेकर खाका खींचा जा रहा है। यहां जिला प्रशासन की ओर से जिले में 164 ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों पर पिछले चुनावों में उपद्रव या तनाव की स्थिति रही है। इस कारण इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से इन केंद्रों अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती भी की जा रही है, जिससे कि पल पल की रिपोर्ट आयोग को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed