{"_id":"f0508d676f71731d33a8277f05a38cd8","slug":"votter-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से जगाई जागरूकता, दिलाई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से जगाई जागरूकता, दिलाई शपथ
hathras
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। छठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार की सुबह एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान से रैली निकाली गई। इस मौके पर डीएम ने युवा मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रदान किए तथा मौजूद लोगों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। सरकारी कार्यालयों व स्कूल कॉलेजों में मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
एमजी पॉलीटेक्निक कालेज से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को डीएम शमीम अहमद खान तथा एडीएम डीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम, एडीएम ने तिरंगे रंग के गुब्बारों को खुले आसमान में उड़ाया। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाता होने का है मुझे गर्व, मत देने को हूं में तैयार, सभी चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालने आदि से संबंधित हाथ में बैनर, तख्ती का प्रदर्शन करके तथा गगनभेदी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
यह रैली एमजी पॉलीटेक्निक, रोडवेज बस स्टैंड, घास मंडी मुरसान गेट चौराहा होते हुए तालाब चौराहा स्थित पुरानी कलक्ट्रेट पर संपन्न हुयी। रैली में बडी तादाद में एनएसएस, स्काउट-गाइड सहित एक दर्जन से अधिक स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर शहर के लोगों ने रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं का जगह-जगह स्वागत करके उनका उत्साह बढाया।
विज्ञापन
डीएम ने रैली के समापन के पश्चात पुरानी कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी मतदाताओं, खासकर पहली बार बने युवा मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हार्दिक बधाई दी। डीएम ने युवा मतदाताओं से अपील की कि वे स्वयं प्रत्येक निर्वाचन में प्रतिभाग करें तथा अपने परिजनों को भी प्रत्येक निर्वाचन में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें।