फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Voter list manipulation, BLO screws

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, बीएलओ पर शिकंजा

Thu, 27 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 27 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Voter list manipulation, BLO screws
मतदाता बनने का लिया संकल्प
एक तरफ चुनाव आयोग के आदेश पर मतदाता सूचियों की गड़बड़िया दूर करने का अभियान चल रहा है तो दूसरी तरफ बीएलओ की मनमानी की शिकायतें भी आ रही हैं। रेंडम चेकिंग में तहसीलदार सदर ने मुरसान ब्लॉक के गांव बिसरात की वोटर लिस्ट में 23 ऐसे मतदाताओं के नाम पकड़े हैं, जोकि गांव छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन उनके नाम आज तक वोटर लिस्ट से नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों को यह शक इसलिए हुआ, क्योंकि इस गांव में मतदाता और आबादी का अनुपात 79 फीसदी था, जोकि वाकई चौंकाने वाला था, जबकि पूरे जिले में यह अनुपात महज 61 फीसदी ही है। एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार सदर कमलेश गोयल ने इसकी जांच की तो पता चला कि गांव छोड़कर जा चुके 23 वोटरों के नाम बीएलओ ने वोटर लिस्ट से हटाए ही नहीं हैं। तहसीलदार का कहना है कि बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन


अगले तीन दिन में अभियान चलाकर उन सभी बूथों पर चेकिंग की जाएगी, जहां मतदाता-आबादी का अनुपात ज्यादा है। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ सख्त   कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने लोकतंत्र को देश की मजबूत बुनियाद बताते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम बढ़ाने के लिए छात्राओं का आह्वान किया। डीएम ने गुरुवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रंगोली, मेहंदी, स्लोगन, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता और विशेष महिला पंजीकरण मेला का उद्घाटन किया।

उन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार होने के लिए कॉलेज की छात्राओं को बधाई दी। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में दस नई महिला मतदाताओं का नाम दर्ज कराने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। गुरुवार को डीएम ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में फीता काटकर रंगोली, मेहंदी, स्लोगन, पोस्टर, क्विज प्रतियोगिता और विशेष महिला पंजीकरण मेला का विधिवत उद्घाटन किया।

डीएम ने छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि छात्राओं की जिम्मेदारी है कि वे देश की बुनियाद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर सक्रिय योगदान दें।  डीआईओएस जेके मलिक ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता योजना ‘स्वीप’ कार्यक्रम के तहत आज यहां आयोजन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहित सरस्वती इंटर कालेज, बागला इंटर कॉलेज, सेकसरिया इंटर कालेज, रामबाग इंटर कालेज, हरचरण दास गर्ल्स इंटर कालेज, रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुरजोबाई बालिका इंटर कालेज, डीआरबी इंटर कालेज, एमएलडीवी इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से रंगोली, मेहंदी, स्लोगन, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता तथा विशेष महिला पंजीकरण मेला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद्र माहेश्वरी ने किया। 


तहसीलदार कमलेश गोयल, डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, बीएसए रेखा सुमन, जीजीआईसी प्रधानाचार्य मोहिनी बाला, अन्य अधिकारी, अध्यापक-अध्यापिकाएं, बीएलओ आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed