फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Viral outbreak increased again, patients flocked to hospitals

Hathras News: फिर बढ़ा वायरल का प्रकोप, अस्पतालों में उमड़े मरीज

Sat, 01 Feb 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 01 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Viral outbreak increased again, patients flocked to hospitals
मौसम में बदलाव के साथ ही एक बार फिर वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। सरकारी अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। कभी गर्मी लग रही है तो कभी कोहरे के साथ ठंड महसूस हो रही है। मौसम का यही बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि नाक से वायरस शरीर के अंदर पहुंच रहा है। वायरल बुखार इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर रहा है। इस वजह से शरीर में इन्फेक्शन तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में लगभग एक हजार मरीज पहुंचते हैं, लेकिन इस समय ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात करें तो यहां भी मरीजों की संख्या में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से लोग वायरल बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम और मांसपेशियों में दर्द आदि बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इस वायरस से बचने के लिए शरीर का तापमान व्यवस्थित रखने की जरूरत होती है। लोग शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें और गुनगुना पानी पीएं। अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक तापमान बढ़ने पर एकदम से कपड़े न उतारें। ठंडे व तले पदार्थों के सेवन से बचें और हल्का गुनगुना पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed