{"_id":"688e592a2d3611c8ec01ebf5","slug":"viral-is-bothering-in-changing-weather-patients-increased-hathras-news-c-56-1-hts1003-135421-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बदलते मौसम में सता रहा वायरल, बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बदलते मौसम में सता रहा वायरल, बढ़े मरीज
Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : samvad
जिले में इन-दिनों वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में इससे पीड़ित करीब 300 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
शनिवार को भी जिला अस्पताल में पहुंचे वायरल पीड़ितों की संख्या लगभग इतनी ही रही। चिंता की बात तो यह है कि यह संक्रमण बार-बार परेशान कर रहा है। दवा लेने के बाद ठीक होने पर यह पीड़ितों को दोबारा अपनी चपेट में ले रहा है। डॉक्टरों के अनुसार यह मौसमी वायरल संक्रमण है, जो बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण फैल रहा है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग खासतौर से इसकी चपेट में आ रहे हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि एक बार वायरल होने के बाद उसके तत्काल वापस आने की संभावना रहती है। ऐसे में बेहतर है कि अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए। जिला अस्पताल में आने वाले वायरल पीड़ितों को चिकित्सक दवा के साथ साफ-सफाई रखने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बागला जिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅक्टर सूर्यप्रकाश का कहना है कि बदलते मौसम और बारिश के चलते वायरस का असर बढ़ गया है। बच्चों और महिलाओं पर इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। वायरल आमतौर पर 4-5 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इसके लक्षण कई दिन तक बने रहते हैं, इसलिए एहतियात बरतना बेहतर होगा।
ये रखें सावधानी -ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में आने-जाने से बचें।
-हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
-मुमकिन हो तो मास्क का प्रयोग करें।
-पर्याप्त आराम करें और पानी ज्यादा पीएं।
-बच्चों को ठंडे पेय पदार्थों सहित अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचाएं।