फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vinod and Omvati will contest against Joint Panchayat Chairperson

विनोद और ओमवती के बीच होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला

Fri, 26 Jul 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vinod and Omvati will contest against Joint Panchayat Chairperson
विनोद-ओमवती के बीच होगा जिपं अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला
विज्ञापन

सरोज उपाध्याय ने लिया पर्चा वापस, 29 को होगा मतदान, इसी दिन होगी रिजल्ट की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव में सरोज उपाध्याय ने पर्चा वापस ले लिया है। अब दोनों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों विनोद उपाध्याय और ओमवती यादव के बीच ही मुकाबला होगा। दोनों खेमे अपनी रणनीति में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बार यहां जिला पंचायत कार्यकाल में काफी उलटफेर हुई है। सबसे पहले विनोद उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। उसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया तो ओमवती यादव बहुमत साबित कर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं। पिछले माह ओमवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। जिला पंचायत के 25 में से 16 सदस्यों ने उनके खिलाफ मतदान किया था।
विज्ञापन

ऐसे में ओमवती यादव से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी छिन गई थी। तदुपरांत राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए नया कार्यक्रम घोषित किया। इसके तहत 29 जुलाई को मतदान होना है। इससे पहले नामांकन प्रक्रिया हुई थी। विनोद उपाध्याय, उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय के अलावा ओमवती यादव ने नामांकन किया था। विनोद और ओमवती यादव ने एक दूसरे के खिलाफ आप त्ति भी दर्ज कराई थी लेकिन डीएम ने दोनों की आपत्तियां खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को नाम वापसी का दिन था। ऐसे में सरोज उपाध्याय ने नामांकन वापस ले लिया। अब मैदान में फिर विनोद उपाध्याय और ओमवती यादव के बीच मुकाबला होगा। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने जहां अपने भाई विनोद उपाध्याय को फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार कर रखी है। वहीं ओमवती यादव खेमा भी अपनी तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed