फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers rescued the accused by firing on the police case registered

Hathras News: पुलिस पर फायर झोंक आरोपी को छुड़ा ले गए ग्रामीण, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2023 07:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 07:50 PM IST
सार

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस फायर झोंककर आरोपी के परिजन ग्रामीणों की मदद से आरोपी को छुड़ाकर ले गए।

विज्ञापन
Villagers rescued the accused by firing on the police case registered
सादाबाद सीएचसी पर पुलिस कागजी कार्रवाई कराते हुए - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में शनिवार को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। फायर झोंककर आरोपी के परिजन ग्रामीणों की मदद से आरोपी को छुड़ाकर ले जाने में सफल रहे। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। वांछित के परिजन सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


कुरसंडा निवासी सुधीर कुमार पुत्र रणवीर सिंह आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506 के मामले में वांछित चल रहा था। शनिवार की सुबह उप निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक उम्मेद सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, रजनीश कुमार, अवधेश कुमार के साथ अभियुक्त सुधीर कुमार को गिरफ्तार करने कुरसंडा पहुंचे। उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि कि वांछित अभियुक्त सुधीर कुमार को उसके घर के गेट से गिरफ्तार किया गया था। घर से कुछ दूर चलने पर अभियुक्त सुधीर कुमार का बेटा संदीप, विनीत, नवीन के अलावा परिवार के अन्य लोग व 20-25 अज्ञात लोगों ने पुलिस को घेर लिया। 
विज्ञापन


भीड़ में शामिल लोगों के पास लाठी-डंडे और घातक हथियार थे। भीड़ में शामिल लोग पुलिस के साथ मारपीट और खींचतान करते हुए सुधीर कुमार को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत और सुधीर कुमार को छुड़ाने के उद्देश्य से तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस कर्मी अपनी जान बचाते हुए पीछे हट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर हमलावर और भीड़ में शामिल लोग आरोपी सुधीर को सुबह करीब 9:40 बजे छुड़ा ले गए। इस मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353 व 34 के तहत संदीप पुत्र सुधीर कुमार, विनीत, नवीन, बहादुर सिंह पुत्र नाहर सिंह, सतीश कुमार पुत्र बहादुर सिंह, हरेंद्र पुत्र पोप सिंह और 20-25 अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


कोतवाली से अन्य पुलिस बल गांव पहुंच गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गईं। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ हुई अभद्रता के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed