{"_id":"60a159d38ebc3efa0775140d","slug":"villagers-protest-against-ration-dealer-sadabad-news-ali263255342","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
ग्राम पंचायत बिलारा में राशन डीलर द्वारा बरती जा रहीं अनियमितताओं को लेकर रविवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान दीपेश चौधरी के आवास पर पहुंचकर राशन डीलर द्वारा राशन वितरण में बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत की और प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बताया कि कोरोना काल में सभी काम धंधे चौपट पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि माह मई के दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक राशन डीलर द्वारा कार्ड धारकों को राशन सामग्री का वितरण नहीं किया गया है। पांच किग्रा की जगह सिर्फ चार किग्रा राशन दिया जा रहा है।
अंत्योदय योजना का राशन 85 रुपये का बनता है, लेकिन 120 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को अभी तक केरोसिन वितरित नहीं किया गया है। राशन डीलर स्थायी निवासी भी नहीं है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए बताया कि राशन डीलर की शिकायत उनके द्वारा पोर्टल पर शासन व प्रशासन के अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
जल्द ही राशन डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में टीकम सिंह, चंद्रप्रकाश, महावीर सिंह, समसुद्दीन सहित अन्य लोग शामिल थे।