{"_id":"64b1a33894e5f0897e0b7626","slug":"villagers-protest-against-power-failure-sadabad-news-c-58-1-sali1023-599-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sat, 15 Jul 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
देहात में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का हाल बेहाल है। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग हाल ही ध्यान नहीं देता। बृहस्पतिवार की रात बिसावर क्षेत्र के गांव गढ़ी रत्ती के रहने वाले ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
दो दिन पहले गढ़ी रत्ती के ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई थी। इसके बाद गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दो दिन तक जब बिजली विभाग ने समस्या का संज्ञान नहीं दिया तो गांव की महिलाएं बिजली घर पहुंच गई और बिजली कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर महिलाएं शांत हुई। ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।