{"_id":"608af8b88ebc3ed20242cf23","slug":"villagers-panic-after-six-people-die-due-to-drinking-alcohol-hathras-news-ali262143132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से छह लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से छह लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में नगला सिंगी, दया और नगला प्रहलाद गांव निवासियों ने अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रधानी के चुनाव में वोट डालने के लिए दबाव बनाने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। कुछ ग्रामीण तो गांव से पलायन करने की बात भी कह रहे हैं। गौरतलब है कि इन गांवों में पिछले दो दिनों में शराब पीने से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानी के चुनाव के समय एक प्रत्याशी द्वारा उनको धमकी दी गई थी कि यदि सिंगी वालों ने इमली पर वोट नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा। प्रत्याशी व रामहरि ने मिलकर शराब को जहरीला बना दिया। सोमवार को आयोजित कुल देवता पूजा के कार्यक्रम में 14 लोगों ने शराब का सेवन कर लिया।
60 वर्षीय लाखन सिंह की मंगलवार को मौत हो गई। शाम को अशोक, नेत्रपाल और बलवीर की मौत हो गई। बुधवार सुबह मोहन सिंह और सोहन सिंह की मौत हो गई। आठ लोगों की हालत गंभीर है। इनका उपचार अलीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग दहशत के चलते पलायन कर गए है। प्रत्याशी थाने में बैठा हुआ है और लगातार ग्रामीणों को धमकी दे रहा है। पुलिस पर आरोपी को जेल न भेजने के आरोप लगाया जा रहा है।