फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers adamant on the demand of building service road on Mathura-Bareilly Highway, started protest

Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे पर सर्विस रोड बनाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, धरना किया शुरू

Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers adamant on the demand of building service road on Mathura-Bareilly Highway, started protest
मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान गांव ठूलई पर तमाम गांव के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के सम्पर्क मार्ग से काफी ऊंचा होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका के चलते कई गांव के लोगों ने धरना शरू कर दिया है। उनकी मांग है कि इस मार्ग पर सर्विस रोड बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को ठूलई इंटर कॉलेज के बाहर किसान और गांव के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। वहीं मौके पर जय जवान जय किसान नौजवान संविधान पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी इसमें शामिल हो गए हैं। ग्रामीणों व किसानों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर चार विद्यालय हैं, इसमें विद्यालय मलखान सिंह ठुलई इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज, वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, वीएनबी इंटर कॉलेज ठुलई के तमाम छात्र छात्राओं को रास्ता पार करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां से कई गांव को जाने वाला रास्ता भी है, जिनके तमाम राहंगीर सड़क पर हादसे के शिकार होते होत बचते हैं। इसमें जहांगीरपुर, हीरापुर, चंदनपुर, धतराई ,आमोखरी, टिकारी, नगलअडु, छत्रपुर, पुनेर, नगला मालू, श्रीनगर आदि गांव अहम हैं। जिस तरह से सड़क का निर्माण किया जा रहा है, उस तरीके से किसान और विद्यार्थियों को दिक्कत होगी और आमजन को भी दिक्कत होगी। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को प्रार्थना पत्र लिखकर अगवत कराया गया। इस पर प्रशासन किसी प्रकार का कोई भी जवाब नहीं दिया गया है। थक हार कर मजबूरन हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर रोड जाम जैसा कदम उठाने पर मजबूर होने की बात कही है।
विज्ञापन

बातचीत--
ठुलई में चार विद्यालय हैं। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल आने के लिए निर्माणाधीन हाईवे पार करना पड़ रहा है। यह कभी भी घातक साबित हो सकता है। हमारी प्रशासन से मांग है कि विद्यालयों के लिए सर्विस रोड बनाई जाए। गांव के रास्ते से बहुत ऊंचा हाईवे बनने से ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को ले जाने में दिक्कत होगी। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, निवासी गांव ठुलई।

हाईवे बनाने वालों ने गांव आने-जाने के लिए रास्ता मानो बंद कर दिया है। गांव के किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए मंडी जाना होता है। ऐसे में किसानों को गांवों से हाईवे पर आने-जाने में बेहद असुविधा हो रही है। यह सड़क हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए गांव और विद्यालयों के लिए सर्विस रोड बनाना जरूरी है।
देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान जहांगीरपुर।


सबसे बड़ी बात यही है कि स्कूली बच्चों का आवागमन रोड पार कर होता है। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसलिए ओवरब्रिज या सर्विस रोड की मांग की जा रही है। अगर मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में लंबे समय तक धरना प्रदर्शन करेंगे और रोड भी जाम कर सकते हैं।
बृजमोहन मदनावत, किसान पार्टी के नेता।


बहुत ऊंचा हाईवे किसानों के लिए समस्या बनेगा और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। हाईवे पर सर्विस रोड मिले तो कुछ राहत मिल सकती है। हाईवे की ऊंचाई अधिक है, जिससे वाहनों की चढ़ाने-उतराने में दिक्कतें भी होती है। इसलिए ही हम मांग कर रहे हैं कि सिर्विस रोड बने।

राजेंद्र सिंह मदनावत, निवासी गांव जहांगीरपुर।
वहीं के कुछ लोगों द्वारा पहले हाईवे ऊंचा करने की मांग को लेकर जोर लगाया गया था। अब लोग दूसरी तरह से निर्माण की बात कर रहे हैं। मामला संज्ञान में है, इसके सुधार के लिए जो मुमकिन होगा सुधार किया जाएगा।
-मनोज कुमार, परियोजना प्रबंधक, पीएनसी इंफ्रास्ट्रक्चर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed