फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Village Panchayat Officers Association staged a sit-in demonstration

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Village Panchayat Officers Association staged a sit-in demonstration
विकास भवन में धरना देते ग्राम पंचायत अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

एक ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का आंदोलन जारी है। सोमवार को भी संघ ने विकास भवन प्रांगण में धरना दिया। उल्लेखनीय है कि ब्लॉक हाथरस में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र को निलंबित कर दिया गया था। इसके विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी आंदोलन कर रहे हैं।
सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। सबसे पहले शहीद दिवस के मौके पर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया और फिर विचार व्यक्त किए। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने यह संज्ञान लिया है यदि हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी अध्यक्ष रजनीकांत, महामंत्री संजीव शर्मा, शांति शरण सिंह हाथरस में धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी विकासखंड हाथरस द्वारा बिना स्थलीय सत्यापन के जांच आख्या भेज कर निलंबन की कार्रवाई करा दी गई है। इस मौके पर दिनेश कुमार, विश्वमित्र, किशनपाल सिंह, संत कुमार, मनीष रावत, संजीव रावत, यतेंद्र सिंह, पूरन चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, देवेंद्र गौतम, मुकेश पचौरी, विशाल रावत, केके गौतम, शिवम यादव, रीता सिंह, सत्यवीर सिंह, कुलदीप, संजीव सारस्वत, गजेंद्र, शिव कुमार, ऋषि कुमार, लवकेश, मनीष, अमरीश अग्रवाल, दीपक रघुवंशी, मनोज शर्मा, प्रशांत कुमार, रविंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझ पर लगाए जा रहे आरोप गलत : बीडीओ
इस सिलसिले में खंड विकास अधिकारी हाथरस रीता सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ जो धरना दिया जा रहा है और जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत हैं। मैं अपने कार्यों को ईमानदारी से कर रही हूं। अभी मुझे कार्यभार ग्रहण किए तीन माह ही हुए हैं।

कुछ सचिव यह चाहते थे कि में उनके अनुसार नियमों के विरुद्ध काम करूं। जब मैने ऐसा नहीं किया तो मेरे खिलाफ साजिश रची गई। इसी वजह से यह धरना दिया गया है। कहीं न कहीं से साजिशकर्ताओं को राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण भी मिल रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र की शिकायतों के सिलसिले में मुझसे डीएम ने आख्या मांगी थी। वह मैंने भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed