फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video viral of two youths with country made pistols

Hathras News: दो युवकों का देसी तमंचे के साथ वीडियो आया सामने, कारतूस लोड करते हुए आ रहा नजर

Fri, 28 Apr 2023 07:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 07:04 PM IST
सार

दो युवकों का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लेकर कारतूस लोड करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद युवक तमंचा सामने की तरफ तानता हुआ दिख रहा है। इसके बाद दूसरा युवक आता है और तमंचा हाथ में ले लेता है।

विज्ञापन
Video viral of two youths with country made pistols
देसी तमंचे के साथ वीडियो में युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में दो युवकों का देसी तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना हाथरस गेट क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवाओं में शस्त्र प्रदर्शन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। युवाओं के हथियार के साथ वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


दो युवकों का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लेकर कारतूस लोड करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद युवक तमंचा सामने की तरफ तानता हुआ दिख रहा है। इसके बाद दूसरा युवक आता है और तमंचा हाथ में ले लेता है। किसी ने पूरे मामले का वीडियो रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 
विज्ञापन


यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है। इस संबंध में  हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र का नहीं है। हालांकि युवक को पूर्व में ही हाथरस जंक्शन पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed