{"_id":"662431b0231f5e6bb1061086","slug":"video-of-fight-circulated-on-social-media-hathras-news-c-259-1-ssn1001-100833-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, मुकदमा दर्ज
Sun, 21 Apr 2024 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:50 AM IST
सार
20 अप्रैलल को ग्राम ममौता खुर्द में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई एवं ईंट-पत्थर फेंक। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ईंट-पत्थर फिकने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गांव ममौता खुर्द में डंडे चलातीं महिलाएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी हो गई। मारपीट हुई, ईट-पत्थर फिके और लाठी-डंडे चले। पूरे घटनाक्रम का वीडियों सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। पुलिस ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। पीड़ित ने इसकी तैयारी थाने में दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
20 अप्रैलल को ग्राम ममौता खुर्द में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई एवं ईंट-पत्थर फेंक। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ईंट-पत्थर फिकने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है। घायलों में देवेंद्र, रेखा, निक्की और मनु हैं। तीन की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन