फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of beer sales at highway dhabas goes viral; probe launched.

Hathras News: हाईवे पर ढाबों में बियर बिक्री का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Wed, 17 Jun 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Video of beer sales at highway dhabas goes viral; probe launched.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
मंडी समिति से गांव रतिभानपुर तक हाईवे किनारे स्थित कुछ ढाबों पर बियर की अवैध बिक्री का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि इन ढाबों पर बिना अनुमति मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि एक ढाबानुमा दुकान में एक फ्रीजर रखा हुआ है। इसमें से ठंडी बियर निकालकर ग्राहकों को दी जा रही है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि बियर के साथ-साथ शराब की भी बिक्री की जा रही है। इस अवैध कारोबार से हाईवे पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। बिना अनुमति मादक पदार्थों की बिक्री कानून का उल्लंघन है। यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
विज्ञापन

कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed