फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of Altercation at Gas Depot Goes Viral

Hathras News: गैस गोदाम पर मारपीट का वीडियो प्रसारित

Tue, 24 Mar 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 24 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Video of Altercation at Gas Depot Goes Viral
गांव पीहुरा ​​स्थित सुनीता इंडेन गैस गोदाम पर होती मारपीट। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Samvad
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा स्थित सुनीता इंडेन गैस सर्विस गाेदाम पर गैस उपभोक्ताओं एवं वितरक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग जो गोदाम पर गैस लेने पहुंचे थे, वे एक गैस वितरक के साथ मारपीट कर रहे हैं। एक युवक पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




बताते हैं कि रविवार को सुबह से ही सिलिंडर लेने वालों की लाइन लगी हुई थी। दोपहर को एक युवक आया और उसने कई गैस बुक गैस वितरक के सामने रख दीं। कतार में लगे युवकों ने इसका विरोध किया। इस बात पर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि कोतवाली में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वीडियो की जांच की जाएगी और शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed