{"_id":"69da8783c1e95fc2950b3fc3","slug":"video-of-a-reel-making-dance-on-a-railway-track-goes-viral-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे ट्रैक पर डांस करते हुए रील बनाने के वीडियो वायरल, युवतियों की पहचान के लिए जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे ट्रैक पर डांस करते हुए रील बनाने के वीडियो वायरल, युवतियों की पहचान के लिए जांच शुरू
Sat, 11 Apr 2026 11:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:10 PM IST
सार
एक वीडियो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास का है, जिसे बाद में गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। दूसरा वीडियो मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे फाटक के पास का है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर डांस कर वीडियो बनाती युवती
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान और हाथरस में रेलवे ट्रैक पर युवतियों द्वारा रील्स बनाने के वीडियो सामने आए हैं। इनके वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने युवतियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। वीडियो में अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियां रेलवे ट्रैक पर डांस करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक वीडियो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास का है, जिसे बाद में गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। दूसरा वीडियो मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे फाटक के पास का है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह से वीडियो बनाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जोखिम भरा माना जाता है।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी रणजीत सिंह का कहना है कि मुरसान का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि हाथरस के वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन