{"_id":"6a9c85ecf12e57edaf09520c","slug":"vhp-stages-sit-in-and-creates-a-ruckus-over-police-misconduct-hathras-news-c-56-1-sali1016-153779-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस के अभद्रता करने पर विहिप ने दिया धरना, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस के अभद्रता करने पर विहिप ने दिया धरना, हंगामा
विज्ञापन
हाईवे पर संदिग्ध कंटेनर को छोड़ने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस कार्यालय पर धरना दिया। हनुमान चालीसा का पाठ किया। धरने पर कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ गई। शाम को धरने पर पहुंचे सांसद अनूप वाल्मीकी व भाजपा जिलाध्यक्ष उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। एएसपी से बात करने के बाद बैरंग लौट गए।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को आगरा-अलीगढ़ हाईवे नगला प्रता चौराहा पर गो सेवकों ने एक कंटेनर को रुकवाया था, जिसमें गो मांस होने की आशंका जाहिर की थी। इसी को लेकर पुलिस व गो सेवक आमने-सामने आ गए।
विहिप के जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शनिवार की सुबह 10 बजे से एसपी कार्यालय पर धरना देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में सुबह 10.30 बजे विहिप कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। सूचना मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों व एसएचओ नितिन कसाना के बीच नोकझोंक हो गई। जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल व जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने एसएचओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। मौके पर कई थानों का फोर्स बुलाया गया। प्रदर्शनकारियों में शिवम शर्मा, सचिन दीक्षित, जतिन व आकाश की तबियत खराब हो गई। पीएचसी हाथरस जंक्शन से आए चिकित्सक ने इनका उपचार किया तथा बोतल चढ़ाई। पुलिस अधिकारियों ने बातचीत के जरिए मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही और तीन दिन का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शनकारी देर शाम तक तत्काल निलंबन की मांग पर अड़े रहे।
ये प्रमुख पदाधिकारी रहे शामिल
विहिप के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, जिला संगठन मंत्री देवराज सिंह, जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सक्सेना, बजरंग दल के विभाग संयोजक हर्षित गोड, गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाल, अभिषेक रंजन आर्य, वंशी पंडित, दीपक शर्मा, संजीव शर्मा, जय शर्मा, तरुण शर्मा, अमर दीप व कृष्ण भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विहिप की मांग
विश्व हिंदू परिषद ने मांग की एसएचओ हाथरस गेट को निलंबित किया जाए। साथ ही जोड़े गए कंटेनर की समस्त जानकारी उपलब्ध करायी जाए कि वह कहां से लोड हुआ था ओर कहां जा रहा था। कंटेनर के पीछे चल रही गाड़ी में पीछे चल रहा व्यक्ति कौन था तथा उसने क्या कागजात दिखाए?
इनका कहना है
शिकायत पर कंटेनर के कागजों की जांच की गई थी, कागज पूरे मिले थे। इससे पहले सादाबाद व चंदपा कोतवाली पर भी जांच हो चुकी थी। प्रदर्शनकारियों को समझाया गया, लेकिन वे गलत दबाव बना रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन वे सीधे कार्रवाई की बात कर रहे हैं। यह संभव नहीं है। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को समझाने मैं व जिलाध्यक्ष पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं की बात सुनी व इसके बाद पुलिस अधिकारियों से भी बात की। पुलिस अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े हैं।
अनूप वाल्मीकि, सांसद