{"_id":"6a07fb2b9f64a921cc00e7ec","slug":"veterinarian-riding-a-bike-dies-after-being-crushed-by-a-vehicle-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: वाहन ने पशु चिकित्सक को कुचला, फंसकर 100 मीटर तक रगड़ती रही बाइक, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: वाहन ने पशु चिकित्सक को कुचला, फंसकर 100 मीटर तक रगड़ती रही बाइक, लगी आग
Sat, 16 May 2026 10:36 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 16 May 2026 10:36 AM IST
सार
अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान बाइक अज्ञात वाहन में अटक गई और सड़क से रिगड़ती हुई करीब 100 मीटर तक पहुंच गई। रगड़ की चिंगारी से पेट्रोल टंकी में आग लग गई, जिससे बाइक धू-धू कर जल गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर जलती बाइक
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ के अलीगढ़ हाईवे पर 15 मई की देर शाम अज्ञात वाहन ने अलीगढ़ निवासी बाइक सवार पशु चिकित्सक को कुचल दिया, जिससे उनके चिथड़े उड़ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक अज्ञात वाहन में अटक गई और करीब 100 मीटर तक रिगड़ती रही, जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और दमकल ने बाइक में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू किया।
विज्ञापन
अकराबाद के गांव धोराई निवासी पशु चिकित्सक राहुल सिंह 30 वर्ष पुत्र सत्येंद्र सिंह प्रतिदिन पशुओं के उपचार के लिए जलेसर एटा जाते थे। शुक्रवार की रात वह बाइक पर जलेसर से अपने गांव धोराई लौट रहे थे। करीब साढे़ सात बजे अलीगढ़ हाईवे पर गांव बिलार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया, जिससे पशु चिकित्सक के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक अज्ञात वाहन में अटक गई और सड़क से रिगड़ती हुई करीब 100 मीटर तक पहुंच गई। रगड़ की चिंगारी से पेट्रोल टंकी में आग लग गई, जिससे बाइक धू-धू कर जल गई। पशु चिकित्सक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने हेलमेट भी पहना हुआ था, लेकिन पहिए के नीचे आने से हेलमेट के साथ सिर भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सड़क पर पड़े पशु चिकित्सक के अवशेषों को इकट्ठा कर सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।