{"_id":"635c2bc4909c0e217a7c7bb0","slug":"verification-of-stock-of-manure-done-four-samples-collected-hathras-news-ali3035505103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के स्टॉक का किया सत्यापन, चार नमूने किए संग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के स्टॉक का किया सत्यापन, चार नमूने किए संग्रहित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग की ओर से लगातार खाद के स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह के नेतृत्व में टीमों ने सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के यहां खाद के स्टॉक की उपलब्धता का मुआयना किया। मौके पर निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां से चार खाद के नमूने एकत्रित किए गए।
जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर कृषि विभाग की ओर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। निजी व सहकारी समितियों पर मौजूदा स्टॉक का कृषि विभाग की ओर से सत्यापन किया जा रहा है, जिससे कि किसानों को अपने ही क्षेत्र में आसानी से खाद मुहैया हो सके।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में सासनी व सादाबाद क्षेत्र में निजी उर्वरक विक्रेताओं व सहकारी केंद्रों पर स्टॉक का सत्यापन किया गया। इस दौरान निजी उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची रही। सादाबाद क्षेत्र के विक्रेताओं के यहां से दो नमूने व सासनी क्षेत्र के विक्रेताओं के यहां दो उर्वरकों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जल्द ही जिले में जल्द की एक हजार एमटी की रैक भी पहुंच रही है। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।