फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   vendors revoked, three suspended

हाथरस : तीन उचित दर विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त, तीन के निलंबित

Sat, 02 Oct 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
vendors revoked, three suspended
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को वितरित होने वाले खाद्यान्न की आपूर्ति विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है। इस क्रम में विभाग की ओर से जिले की 110 उचित दर की दुकानों का निरीक्षण कराया गया और 12 दुुकानों पर छापेमारी की गई।
छापे के दौरान जिले के ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत अहरई, कोरना चमरूआ और ब्लॉकसादाबाद की ग्राम पंचायत मंस्या की उचित दर की दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित किया गया है। वहीं ब्लाक हसायन की ग्राम पंचायत सिंचावली कदीम, ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत बिलारा और ब्लॉक सहपऊ की ग्राम पंचायत खेरिया की उचित दर दुकानों का अनुबंध पत्र निरस्त किया गया है। शासन के पक्ष में 49,250 रुपये की धनराशि जब्त की गई है।
विज्ञापन

चावल की कालाबाजारी में चार अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3/7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि सभी उचित दर विक्रेताओं को शासन के निर्देश के अनुसार खाद्यान्न वितरण करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed