फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vehicles get entangled on the overbridge, traffic jam occurs

Hathras News: ओवरब्रिज पर उलझते हैं वाहन, लगता है जाम

Sat, 23 Aug 2025 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 23 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicles get entangled on the overbridge, traffic jam occurs
शहर के तालाब चौराहा ​स्थित ओवरब्रिज पर लगा जाम। संवाद - फोटो : samvad
शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर जाम की समस्या आम हो गई है। हर रोज यहां उतरते समय वाहन आपस में उलझते हैं, जिससे जाम लग जाता है। खासकर कोतवाली की तरफ पांच रास्ते होने के कारण यह समस्या ज्यादा गंभीर होती है। लंबे समय से इस समस्या के निदान के लिए कोतवाली की तरफ गोल चक्कर बनाने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

कोतवाली की तरफ आगरा व अलीगढ़ रोड के साथ ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड पर मोहनगंंज की ओर से वाहनों का आवागमन होता है। पांचों रास्तों से अधिक संख्या में आवाजाही होते ही वाहन आपस में उलझ जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। कुछ इसी तरह का हाल अलीगढ़ रोड साइड भी होता है। सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर आने पर वाहन दूसरे वाहनों में उलझ जाते हैं। मांग है कि ओवरब्रिज के दोनों ओर गोल चक्कर बन जाए तो कुछ हद तक वाहनों को आपस में उलझने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन




शहर में जाम की समस्या गंभीर है। विशेष रूप से ओवरब्रिज पर जाम के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए गोल चक्कर बनना चाहिए, ताकि कुछ व्यवस्था बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र तरेठिया, स्थानीय निवासी।
---





वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सड़कें वैसी की वैसी ही हैं। इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। ओवरब्रिज की दोनों ओर गोल चक्कर बने तो कुछ राहत मिले। यहां पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया जाना चहिए।

-शैलेंद्र सांवलिया, स्थानीय निवासी।



वर्जन,,,,,,,,,

ओवरब्रिज के दोनों ओर जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए सड़क सुरक्षा के तहत रोटरी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर इनका निर्माण कराया जाएगा।
-संजीव कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed