Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vehicle tax defaulters will not get benefit

हाथरस : एकल खिड़की से वाहन बकायेदारों को मिलेगा लाभ, ओटीएस पकड़ेगी गति

Sun, 24 Jul 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vehicle tax defaulters will not get benefit
हाथरस : अपने कार्यालय में वाहन स्वामियों के साथ बैठक करते परिवहन विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के वाहन कर के बकायेदार वाहन स्वामियों के लिए राहत की बात है। अब उन्हें एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने के लिए जगह-जगह कार्यालय की खिड़कियों पर नहीं जाना पड़ेगा। ओटीएस को ध्यान में रखते हुए अफसरों के निर्देश पर उनके लिए एकल खिड़की का संचालन होगा। सभी कार्य एक ही खिड़की से होंगे। इससे ओटीएस गति पकड़ेगी। शनिवार को उप परिवहन आयुक्त जयंशकर तिवारी व आरटीओ अलीगढ़ फकरुद्दीन ने टेंपो स्टैंड और बस यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की और उनसे ओटीएस में बकाया जमा करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 29 सौ वाहन स्वामियों पर लाखों रुपये का मार्ग कर बकाया है। तमाम कोशिशों के बावजूद परिवहन विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लगा। अब शासन स्तर से ओटीएस का संचालन किया गया है। इस दौरान सौ प्रतिशत पेनल्टी को माफ किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उप परिवहन आयुक्त जयंशकर तिवारी, आरटीओ फरु्द्दीन ने वाहन स्वामियों से ओटीएस को लेकर वार्ता की। इस मौके पर एआरटीओ लालाराम, आरआई संतोष कुमार, पप्पू प्रकाश, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed