{"_id":"6558ee57b40d156f0c012304","slug":"vehicle-hits-bike-two-youths-die-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras road accudent: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras road accudent: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
Sat, 18 Nov 2023 10:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:33 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस गेट के गांव जोगिया निवासी विवेक पौरुष को अपने साथी विकास तोमर निवासी एसी पला मडराक हाल निवासी प्रगतिपुरम कोतवाली हाथरस गेट के साथ 17 नवबंर की देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। तभी शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के निकट 17 नवंबर की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी 23 वर्षीय विवेक पौरुष पुत्र मनोज पौरुष शाम को अपने साथी विकास तोमर पुत्र विजेंद्र तोमार निवासी एसी पला मडराक हाल निवासी प्रगतिपुरम कोतवाली हाथरस गेट के साथ 17 नवबंर की देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। तभी शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया। वहां चिकित्सक ने विवेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। शनिवार की सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हाथरस गेट।