फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Veenu became pradhan of Kachhpura, won by 94 votes

Hathras News: कछपुरा की प्रधान बनीं वीनू, उपचुनाव में 94 वोट से जीतीं

Sat, 04 Mar 2023 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:14 PM IST
सार

मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत कछपुरा में 13 जुलाई 2022 को प्रधान लालता प्रसाद का निधन हो गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद रिक्त था।

विज्ञापन
Veenu became pradhan of Kachhpura, won by 94 votes
प्रधान वीनू को प्रमाण पत्र देते तहसीलदार सुशील कुमार व एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत कछपुरा में प्रधान पद के लिए दो मार्च को उपचुनाव कराया गया था। शनिवार को मतगणना की गई। प्रधान पद पर वीनू पत्नी श्याम बाबू 94 वोट से विजयी हुई हैं। उन्हें तहसीलदार सुशील कुमार व एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह ने प्रमाण प्रदान किया।

विज्ञापन


मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत कछपुरा में 13 जुलाई 2022 को प्रधान लालता प्रसाद का निधन हो गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद रिक्त था। शासनादेश के बाद दो मार्च 2023 को प्रत्याशी रवि कुमार, राहुल, विजय कुमार, वीनू, वीरेंद्र के पक्ष में लोगों ने मतदान किया। 
विज्ञापन


मतगणना शनिवार की सुबह शुरू हुई। इसमें रवि कुमार को कुल 50 वोट, राहुल को 526 वोट, विजय कुमार को मात्र 4 वोट, वीनू को 620 वोट व वीरेंद्र को 60 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed