फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vectored-thrust nozzles are dripping from home bugs

घर की टोटियों से टपक रहे कीड़े

Sat, 27 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 27 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन से घरों तक कीड़े-मकोडे़ और कीचड़ युक्त प्रदूषित जल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे शहरवासी काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


निर्भय गली नाई का नगला निवासी प्रेम शर्मा पत्नी गोपाल प्रसाद शर्मा ने नगर पालिका के जलकल अभियंता को दिए गए शिकायती पत्र में इसकी शिकायत की है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि जल आपूर्ति कनेक्शन नंबर एवं भवन संख्या 3463 मुरसान वार्ड की पाइप से कीड़े-मकोड़े एवं कीचड़ युक्त बदबूदार प्रदूषित जल की आपूर्ति की जा रही है, जोकि उनके परिवारीजनों के स्वास्थ्य एवं प्राण हानि का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन


यही नहीं भारतीय संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद 21 के अंतर्गत पीने-खाने, रहने-सहने की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है। उन्हाेंने तत्काल शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शिकायत संज्ञान में आई है। मालूम होता है कि किसी की निजी पाइप लाइन लीकेज कर रही है, जोकि पालिका की लाइन से किसी तरह कनेक्ट हो गई है। इस कारण कुछ घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी और समस्या का बाजिव समाधान भी कराया जाएगा।
- डौली माहौर, चेयरमैन हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed