फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   VDO dies due to collision with unknown vehicle

Hathras News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत

Fri, 01 Mar 2024 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 06:49 PM IST
सार

मुरसान ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी बाइक से गांव जा रहे थे। वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर गए, वहां पर चिकित्सक ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीडीओ की मौत से परिवार संग विभाग में मातम छा गया।

विज्ञापन
VDO dies due to collision with unknown vehicle
मृतक ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित चौबे वाले महादेव के पास 29 फरवरी की देर शाम बाइक सवार ग्राम विकास अधिकारी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। लोग इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार समेत विभाग में खलबली मच गई।

विज्ञापन

 
गांव रामपुर निवासी 38 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र निहाल सिंह मुरसान ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। देर शाम को वह बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में चौबे वाले महादेव के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में उन्हें घायल अवस्था में ई-रिक्शा से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के जानकारी होने पर परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। सुबह सीडीओ, डीपीआरओ व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed