फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Varsha is awakening a sense of awareness among farmers regarding crop protection.

Hathras News: किसानों में फसलों की सुरक्षा की अलख जगा रहीं वर्षा

Tue, 05 May 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 05 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Varsha is awakening a sense of awareness among farmers regarding crop protection.
कृषि सेवा केंद्र संभालतीं वर्षा। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
जनपद के गांव धतरोई की वर्षा ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। करीब चार वर्ष पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने वाली वर्षा अब कृषि सखी के रूप में किसानों को फसलों की सुरक्षा और बेहतर उत्पादन के लिए मार्गदर्शन दे रही हैं।
विज्ञापन





वर्षा ने न केवल अपना कृषि सेवा केंद्र स्थापित किया है, बल्कि क्षेत्र के किसानों को कीटनाशकों, खाद और अन्य उर्वरकों के सही उपयोग के बारे में भी जागरूक कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन से किसान फसलों को बीमारियों और कीटों से बचाने के उपाय सीख रहे हैं। वर्षा का कहना है कि उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन





आज वे अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वर्षा किसानों को यह भी समझाती हैं कि कीटनाशकों का संतुलित और सही समय पर प्रयोग ही फसल को सुरक्षित रख सकता है। इसके साथ ही वह जैविक विकल्पों के उपयोग की भी सलाह देती हैं, ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय किसानों का कहना है कि वर्षा की सलाह से उन्हें फसल के बचाव के बेहतर तरीके समझ में आए हैं, जिससे उत्पादन में सुधार हुआ है। इस तरह वर्षा न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि जागरूकता फैलाकर अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। स्वत: रोजगार के उपायुक्त प्रेमनाथ यादव ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार उन्हें समूह आदि से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed