फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Various information given in technical sessions

तकनीकी सत्रों में उद्यामियों दी गई विभिन्न जानकारियां

Sun, 22 Sep 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Various information given in technical sessions
उद्यमियों को दिया उद्योगों की तरक्की का मंत्र
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने किया उद्यम समागम का समापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एमएसएमई और जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के संयुक्त प्रयास से उद्यम समागम एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनी के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का समापन नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। उन्होंने ओडीओपी प्रदर्शनी में सहभागिता करने वाले उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रथम तकनीकी सत्र का आरंभ डीएचओ गमपाल सिंह द्वारा किया गया। जिन्होंने उद्यान विभाग , ग्राम्य विकास तथा महिला हेल्प लाईन/नारी सशक्तीकरण के संबंध में जानकारी दी। इसी क्रम में वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार द्वारा उद्योग से जुड़े करों के विषय में विस्तृत रूप में बताया । उद्यमियों से अनुरोध किया गया कि वे उद्योग से संबंधित टैक्स समय से जमा करें। जिला अग्रणी प्रबन्धक केनरा बैंक के प्रतिनिधि डीपी सिंह द्वारा उद्यमियों से संबंधित चलाई जा रही योजना के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उप प्रबंधक जयंत कबीर द्वारा उद्योगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में भूमि की उपलब्धता के विषय में बताया गया । द्वितीय तकनीकी सत्र में एमएसएमई आगरा द्वारा चलायी जा रही योजना का पावर पॉइन्ट प्रजेंटेशन दिया गया तथा योजनाओं के बारे विस्तृत रूप से बताया गया । जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के सहायक प्रबन्धक रितेश बंसल द्वारा जैम के विषय में पीपीटी के माध्यम से उद्यमियों को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने योग के गुर सिखाए। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भयमुक्त होकर उद्यमी अपने कारोबार का संचालन करें। जिले से किसी भी कारोबार को अब पलायन नहीं करने दिया जाएगा। शासन स्तर से जो भी सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी वो जरुर दिलाई जाएंगी। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार, एमएसएमई आगरा के सहायक निदेशक सुशील कुमार, लल्लन प्रसाद , विनीत कुमार एवं विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed