फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sabotage by breaking into the substation

Hathras: उपकेंद्र में घुसकर तोड़फोड़, 2.86 लाख की सरकारी संपत्ति का नुकसान, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 06:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 04 Sep 2024 06:39 AM IST
सार

लोगों ने उपकेंद्र में रखीं 10 कुर्सी,मेज,कूलर, पंखा, दो वीसीबी की आउटगोइंग रिले, 2 वीसीबी एंपियर मीटर एवं स्टोर में रखे 1100 केवीए टीएफ के रेडिएटर को तोड़ दिया, जिससे ट्रांसफॉर्मर से करीब 25 लीटर तेल निकल गया। आरोपियों ने उपकेंद्र में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया और कुछ दस्तावेज गुम हो गए।

विज्ञापन
sabotage by breaking into the substation
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजीदपुर बिजलीघर में 24 अगस्त को ग्रामीणों ने घुसकर तोड़फोड़ की। इन लोगों पर कई उपकरणों को तोड़ने और दस्तावेजों को फाड़ने का आरोप है। अवर अभियंता ने आठ नामजद सहित 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना में इन लोगों ने लगभग 286636 रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवर अभियंता ललित कुमार सिंह ने कहा है कि 24 अगस्त को शाम करीब पांच बजे संविदा कर्मी राजेंद्र सिंह ने फोन से उन्हें सूचना दी कि बाजीदपुर उपकेंद्र के गांव नौजलपुर के दो युवकों के साथ दुर्घटना हो गई है। इसके बाद शाम करीब सवा छह बजे फोन पर संविदा कर्मी जीतू ने सूचना दी कि बड़ी संख्या में महिला और पुरुष लाठी-डंडे व फावड़े लेकर उपकेंद्र में घुस गए हैं। इन सभी लोगों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी है। इसे देखकर वहां तैनात एसएसओ तिलक सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


संविदा कर्मी जहीरुद्दीन, जीतू कुमार और राजेन्द्र सिंह ने जीतू सिंह के मकान से इन लोगों की पहचान की। इनमें प्रमोद कुमार पुत्र राजवीर सिंह, अनिल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, राहुल कुमार पुत्र सत्यप्रकाश, सत्यप्रकाश पुत्र नत्थू सिंह, सुनील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, विवेक पुत्र राजवीर, पुष्पेंद्र पुत्र विनोद कुमार निवासीगण मुड़िया सुजावलपुर, सोहन सिंह पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम देवीपुर सुजावलपुर शामिल हैं। यह लोग अपने साथ अन्य अज्ञात महिला-पुरुष्ज्ञों को लेकर उपकेंद्र में तोड़फोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने उपकेंद्र में रखीं 10 कुर्सी, एक बड़ी मेज, एक कूलर, एक पंखा, दो वीसीबी की आउटगोइंग रिले, 2 वीसीबी एंपियर मीटर एवं स्टोर में रखे 1100 केवीए टीएफ के रेडिएटर को तोड़ा है, जिससे ट्रांसफॉर्मर से करीब 25 लीटर तेल निकल गया है। आरोपियों ने उपकेंद्र में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया और कुछ दस्तावेज गुम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed