फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Van collided with bike rider uncle and nephew, uncle dies

Hathras News: वैन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, चाचा की मौत

Thu, 07 Dec 2023 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Van collided with bike rider uncle and nephew, uncle dies
मृतक गजेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर मारुति वैन की टक्कर से बाइक पर सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। हादसे में घायल चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं भतीजे को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन




गांव दयानगर निवासी गजेंद्र सिंह (40) पुत्र हरख्याल सिंह अपने भतीजे अभिजीत पुत्र हरवीर सिंह के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव बहादुरपुर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे गांव तोछीगढ़ के समीप मारुति वैन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




दोनों को कस्बा के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां गजेंद्र को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई राघव ने मारुति वैन चालक इगलास के सैनिक कालोनी निवासी कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी उषा देवी, बेटे मनीष को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed