{"_id":"630fa5627541db3cbd4cae09","slug":"vaccination-of-animals-done-to-prevent-lumpi-sadabad-news-ali2993536156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी से बचाव के लिए कराया पशुओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी से बचाव के लिए कराया पशुओं का टीकाकरण
विज्ञापन
टीकाकरण करते पशुधन प्रसार अधिकारी डी पी सिंह।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पशुओं में लंपी वायरस से बचाव के लिए पशु चिकित्सा विभाग गांव-गांव टीकाकरण की शुरुआत कर दी गई है। आधा दर्जन से अधिक गांवों में पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
सासनी क्षेत्र के गांव जिरोली में लंपी वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, इसलिए पशुपालक संक्रमण को लेकर घबरा रहे हैं। इससे निपटने के लिए स्थानीय पशु अस्पताल में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन कोल्ड चेन में सुरक्षित रखी गई है। हालांकि इस वायरस की रोकथाम के लिए कोई विशेष वैक्सीन तो तैयार नहीं की गई है, लेकिन पोक्सो परिवार का टीका फिलहाल पशुओं को लगाया जा रहा है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बी गोयल ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मौजूद है। लगातार पशुओं को टीके लगाए जा रहे हैं। सादाबाद क्षेत्र में अभी कहीं भी लंपी वायरस से संक्रमित कोई पशु नहीं मिला है। शासन से मिले निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। इसके संबंध में देहात के पशु चिकित्सालय प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।