हाथरस। केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी की जारी हुई सूची में उत्तर प्रदेश का एक भी शहर शामिल न होने से सपाइयों में भारी रोष व्याप्त है। सपाइयों ने शुक्रवार को पुरानी कलेक्ट्रेट एकत्रित होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। सपाई नारेबाजी करते हुए तालाब चौराहे पर पहुंचे और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जारेदार नारेबाजी की। युवा सपा नेता रोहिताश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को 73 सांसद दिए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा का पूरा सहयोग किया, लेकिन जब तोहफा देने बारी आई तो कुछ नहीं दिया। स्मार्ट सिटी में यूपी का एक भी शहर शामिल न करना केंद्र सरकार की भेदभाव की राजनीति है। सपा नेता अजय रावत ने कहा कि जनता इसका जवाब अब आगामी विधानसभा चुनाव में देने को तैयार है। पुतला दहन करने वालों में मंजूर अहमद अब्बासी, जितेंद्र गोस्वामी चिम्पी, अनिल गौहर, मोहम्मद शोएब, संतोष सिंह, विश्वेंद्र वार्ष्णेय, जान मोहम्मद, श्रीराम यादव, बालकृष्ण यादव, तुलसी देवी, हृदेश अग्रवाल, योगेंद्र वर्मा, कुलदीप यादव, भोला यादव, मोंटी वर्मा, पवन अग्रवाल, नरेश वार्ष्णेय, राजेश शर्मा, काले, विनय यादव, ललित कुमार, ठा. नेत्रपाल सिंह, सुरेश चंद्र, देवेंद्र कुमार, बसंत लाल आदि थे।