फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Governor Anandiben Patel can come to Hathras on March 3

Hathras News: तीन मार्च को आ सकती हीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू

Fri, 24 Feb 2023 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 10:20 PM IST
सार

तीन मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हाथरस दौरे पर आ सकती हैं। उनके भ्रमण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। राज्यपाल कृषि क्षेत्र में विकसित तकनीक का जायजा लेंगी।

विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel can come to Hathras on March 3
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तीन मार्च को हाथरस में आगमन प्रस्तावित है। राज्यपाल कृषि विज्ञान केंद्र भी जा सकती हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक अपनी टीम के साथ कृषि विज्ञान पहुंचे और अधीनस्थों का निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण करते कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के निर्देशक व अनकी टीम
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आरके यादव व उनकी टीम में शामिल फिरोजाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र यादव कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल की। निदेशक व उनकी टीम ने केवीके परिसर स्थित वर्मी कंपोस्ट यूनिट, पॉली हाउस सहित अन्य यूनिटों का भ्रमण करते हुए, पौधरोपण के निर्देश दिए। कृषि वैज्ञानिकों को बताया कि वह किसानों से ज्यादा से ज्यादा बात करें और उनके विचार लेकर अपने शोध करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने बताया कि तीन मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दौरे पर आ सकती हैं। उनके भ्रमण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। राज्यपाल कृषि क्षेत्र में विकसित तकनीक का जायजा लेंगी। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष-वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, डॉ. श्यौराज सिंह, डॉ. सुधीर रावत, डॉ. प्रणवीर सिंह, डॉ. जगदीश मिश्रा, किसान कैलाश, रामस्वरूप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed