फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Excise Minister said in Hathras, no intention to ban liquor in the state

हाथरस में बोले यूपी के आबकारी मंत्री प्रदेश में शराब बंदी करने का कोई इरादा नहीं

Sat, 16 Nov 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
UP Excise Minister said in Hathras, no intention to ban liquor in the state
सिकंदराराऊ में जीटी रोड स्थित यशपाल सिंह चोहान के आवास पर वार्ता करते प्रदेश के आबकारी मंत्री रा? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
प्रदेश में शराब बंदी करने का सरकार का कोई इरादा नहीं
विज्ञापन

प्रदेश के आबकारी, मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री बोले
सरकार को शराब बिक्री से मिलता है25 हजार करोड़ रुपये का राजस्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ (हाथरस)। जीटी रोड स्थित पूर्व विधायक यशपाल सिंह के आवास पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के आबकारी और मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी प्रदेश में सरकार का शराब बंदी करने पर कोई विचार नहीं है। 25 हजार करोड़ रुपये वार्षिक का राजस्व सरकार को शराब की बिक्री से मिलता है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब तबका काफी लाभान्वित हो रहा है।
आबकारी मंत्री ने कहा कि शराब पर लगे भारी कर को हटाकर इसे केवल जीएसटी के दायरे में लाने के सवाल पर मंत्री बोले कि ऐसा संभव नहीं है। मंत्री ने कहा लोग बार और मॉडल वाइन शॉप के लिए आवेदन करें तो प्राथमिकता के आधार पर उनको आवंटन किया जाएगा। अंग्रेजी मदिरा की दुकानों पर लाइसेंस धारक अपनी इच्छा से कुछ ही ब्रांड की शराब लाते हैं, जबकि लोग अच्छे ब्रांड चाहते हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस पर ध्यान दिया जाएगा। खराब सड़कों पर पूछे गए सवाल पर मंत्री बोले कि बारिश का समय समाप्त हुआ है। अब सड़कों की मरम्मत और पुर्ननिर्माण का काम तेजी से होगा। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ होने पर मंत्री ने सरकार की तारीफ की। प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed