{"_id":"662bb08160e45cc2a4063c26","slug":"up-cm-yogi-in-sikandrarao-on-27th-april-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: यूपी सीएम योगी सिकंदराराऊ में 27 अप्रैल को, रहेंगे 65 मिनट, यह है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: यूपी सीएम योगी सिकंदराराऊ में 27 अप्रैल को, रहेंगे 65 मिनट, यह है कार्यक्रम
Fri, 26 Apr 2024 07:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:17 PM IST
सार
अलीगढ़ के मतदान के बाद अब हाथरस लोकसभा सीट के लिए भाजपा के नेताओं का आना शुरू होगा। 27 अप्रैल को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सिकंदराराऊ नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में आएंगे। सीएम यहां 65 मिनट तक रूकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हाथरस में कस्बा सिकंदराराऊ के क्रीड़ा मैदान में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली चुनावी जनसभा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम 26 अप्रैल की शाम को जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया। कार्यक्रम प्राप्त होने के साथ जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री कुल 65 मिनट सिकंदराराऊ में रहेंगे।
विज्ञापन
ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
- 11.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट से प्रस्थान
- 12.05 बजे क्रीड़ा स्थल मैदान सिकंदराराऊ हेलीपैड पर आगमन।
- 12.10 बजे हेलीपैड से प्रस्थान होगा।
- 12.15 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा।
- 12.15 बजे योगी जनसभा को संबोधित करेंगे।
- 13.00 बजे जनसभा से हेलीपैड पर आगमन।
- 13.10 बजे हेलीपैड क्रीड़ा स्थल से प्रस्थान।
विज्ञापन
एसपी ने लिया सीएम सभा की तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री की जनसभा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने पूरे अमले के साथ नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल का मुआयना किया। उन्होंने पंडाल में तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उनके साथ एएसपी अशोक कुमार व सीओ डॉ. आनंद कुमार भी थे। पंडाल से करीब आधा किमी दूर पैठ स्थल पर हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड से सभा स्थल तक मुख्यमंत्री कार से पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सभा स्थल पर तीन पंडाल बनाए गए हैं। एक मुख्य पंडाल के अतिरिक्त दो पंडाल दाएं-बाएं बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला करीम नगर के गेट से होकर जाएगा। मुख्यमंत्री के लिए लोहे का मंच तैयार किया गया है। इस पर 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडाल में लगभग आठ हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। आम जनता के प्रवेश के लिए जीटी रोड से दो गेट निर्धारित किए गए हैं। विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान, रानू चौहान, लोकेश जादौन, प्रवीण वार्ष्णेय, अजय जादौन, डॉ. तरुण प्रताप राना, अनिल ठाकुर, शैलेश राघव, सूरज वार्ष्णेय, आनंद चौहान आदि ने तैयारियों का जायजा लिया।