फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP board will not be affected by the strike

हड़ताल से नहीं होगी यूपी बोर्ड परीक्षा प्रभावित

Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
Mohd Rafeek फूलों से सजकर पहुंची पलवल-टूंडला ईएमयू
फूलों से सजकर पहुंची पलवल-टूंडला ईएमयू Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
UP board will not be affected by the strike
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बागला इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक लेते डीआईओएस। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। परीक्षा में बेसिक के शिक्षकों द्वारा सहयोग नहीं करने की बात को लेकर डीआईओएस ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की, जिसमें हड़ताल से यूपी बोर्ड परीक्षा को प्रभावित नहीं होने देने की बात कही।
विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 700 शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन इन शिक्षक-शिक्षिकाओं की आज से 12 फरवरी तक महा हड़ताल है, जिसमें बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में परीक्षा के दौरान आने वाली कक्ष निरीक्षकों की समस्या को दूर करने के लिए डीआईओएस ने ऐसे वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की, जिनके विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बागला इंटर कॉलेज में हुई बैठक में डीआईओएस सुनील कुमार ने प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की विषयवार सूची 10 फरवरी तक हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि 12 फरवरी को होने वाली परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवस्था कक्ष निरीक्षकों की कमी के कारण नहीं हो सके। इस मौके पर आरएमएसए एएओ रामवीर सिंह, प्रधानाचार्य राधेश्याम वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed