UP Board: मॉडल प्रश्न पत्रों से तैयारी में जुटे विद्यार्थी, 96 केंद्रों पर 24 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा
बोर्ड की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी उन्हें डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षार्थी देर रात तक जाग कर तैयारी कर रहे हैं।
विस्तार
विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर पूर्व में अपलोड मॉडल प्रश्नपत्रों से विद्यार्थी तैयारी में जुट गए हैं। परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थियों की दिनचर्या भी बदल गई है।
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिले में 96 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। परीक्षार्थी उन्हें डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षार्थी देर रात तक जाग कर तैयारी कर रहे हैं। परिजन व विशेषज्ञ पढ़ाई के साथ सेहत का भी ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।
बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से प्रस्तावित हैं। इस वर्ष जिले में 96 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं। सभी प्रधानाचार्यों को तैयारियों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। - संतप्रकाश, डीआईओएस, हाथरस।
विज्ञापन विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर में
- परीक्षा शुरू होने की तिथि - 24 फरवरी
- जिले में प्रस्तावित केंद्रों की संख्या- 96
- जिले में परीक्षार्थियों की संख्या - 45000
कक्षा 10 व 12 के मॉडल प्रश्नपत्र यहां से डाउनलोड कर सकते हैं यहां क्लिक करें