फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board practical examination will be held in Hathras from February 2 to 9

UP Board: हाथरस में दो से नौ फरवरी तक होंगी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

Sat, 27 Jan 2024 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 05:57 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक हैं। उससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी।  हाथरस जिले में दो से नौ फरवरी तक प्रोगात्मक परीक्षाएं होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर किसी छात्र-छात्रा, प्रधानाचार्य व अध्यापक की कोई जिज्ञासा हो अथवा उन्हें कोई कठिनाई या शिकायत हो तो उसे दर्ज कराने हेतु क्षेत्रीय कार्यालय व मुख्यालय प्रयागराज द्वारा स्थापित की गई हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board practical examination will be held in Hathras from February 2 to 9
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 22 फरवरी से होने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रदेश में दो चरणों में परीक्षार्थियों की प्रोगात्मक परीक्षाएं होंगी। हाथरस जिले में दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी तक प्रोगात्मक परीक्षाएं होंगी। इसे लेकर विभाग तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


वर्ष 2024 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा मंडलवार 25 जनवरी से एक फरवरी व दो से नौ फरवरी के मध्य दो चरणों में आयोजित होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा सुचारू रूप से कराए जाने हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु नियुक्त किए गए परीक्षकों के नियुक्ति पत्र एवं (आवंटित विद्यालय/ विषय) में विद्यालय से नियुक्त हुआ परीक्षक कहां-कहां परीक्षा लेने जाएगा। संबंधित फावर्डिंग व शिफ्टिंग सूची की हार्ड कापी को विद्यालयों को तत्काल उपलब्ध कराएं। प्रपत्र संबंधित विद्यालय के पोर्टल के साथ-साथ जिला विद्यालय निरीक्षकों के पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में किस विषय की परीक्षा कब आयोजित इसके संबंध में संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा प्रधानाचार्यों से सूचना प्राप्त कर उसे प्रयोगात्मक परीक्षा पयर्वेक्षण हेतु नियुक्त किए गए संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनकी सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन तिथियों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संपादन का पयर्वेक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर किसी छात्र-छात्रा, प्रधानाचार्य व अध्यापक की कोई जिज्ञासा हो अथवा उन्हें कोई कठिनाई या शिकायत हो तो उसे दर्ज कराने हेतु क्षेत्रीय कार्यालय व मुख्यालय प्रयागराज द्वारा स्थापित की गई हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed