{"_id":"65f09ef2b2543222a70a7128","slug":"up-board-missed-practical-exam-on-13th-and-14th-march-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा 13 व 14 मार्च को, बनाए गए ये तीन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा 13 व 14 मार्च को, बनाए गए ये तीन केंद्र
Tue, 12 Mar 2024 11:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:59 PM IST
सार
यूपी बोर्ड के जिन परीक्षार्थियों के इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई हैं, उनको एक और मौका दिया जा रहा है। छूटे हुए प्रैक्टिकल 13 व 14 मार्च को होंंगे, इसके लिए हाथरस में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की वंचित परीक्षार्थियों की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। छूटे हुए परीक्षार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन विषयवार 13 व 14 मार्च को किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
काफी विद्यार्थी किन्हीं कारणों से यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए एक और मौका दिया है। हाथरस के डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 व 14 मार्च को जिले में तीन केंद्रों पर कराई जाएगी। भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी। रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा पीबीएएस इंटर कॉलेज में होगी। गृहविज्ञान की परीक्षा सेठ हरचरणदास इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन