फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board examination centers will be inspected every day

UP Board: परीक्षा केंद्रों का हर रोज होगा निरीक्षण, बोर्ड कार्यालय को भेजनी होगी रिपोर्ट

Fri, 05 Jan 2024 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए के साथ ही खासतौर से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा परखेंगे। रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए भी टीमें बनेंगी, जो सिर्फ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगी।

विज्ञापन
UP Board examination centers will be inspected every day
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का प्रतिदिन अधिकारियों को निरीक्षण करना होगा। इसके लिए यूपी बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं। जिला स्तर पर टीमें बनाने के आदेश दिए हैं। बोर्ड ने आदेश में सभी टीमों के निरीक्षण की आख्या हर रोज भेजने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


अधिकारियों निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए के साथ ही खासतौर से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा परखेंगे। रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए भी टीमें बनेंगी, जो सिर्फ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगी। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा के लिए जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 47 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इस बारे में अभी व्यवस्था को दुरुस्त करनी होगी। 
विज्ञापन


इसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें कोई लापरवाही न हो, इसका जायजा लेने के लिए जिला स्तर पर टीम बनेंगी। रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए अलग से टीम गठित की जाएंगी। प्रतिदिन होने वाले निरीक्षण की आख्या बिंदुओं के निर्धारित प्रारूप पर यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी, जिससे पता चल सकेगा कि किस परीक्षा केंद्र में कितनी तैयारी हो चुकी है। क्या खामी है और उसे कब तक दूर कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए टीमें बनाने का आदेश मिला है। टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। हर रोज निरीक्षण की आख्या बोर्ड को भेजी जा रही है।-संत प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed