{"_id":"68376cd4464fcdee120c7ffa","slug":"unit-number-seven-did-not-start-even-after-eight-days-hathras-news-c-117-1-sali1021-101180-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आठ दिन बाद भी चालू नहीं हुई सात नंबर यूनिट, आंधी के कारण बंद हुई थीं यूनिटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आठ दिन बाद भी चालू नहीं हुई सात नंबर यूनिट, आंधी के कारण बंद हुई थीं यूनिटें
Thu, 29 May 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:36 AM IST
सार
कासिमपुर पावर हाऊस की चारों यूनिटों में पूरी क्षमता से 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन वर्तमान में केवल 611 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की सात नंबर यूनिट आठ दिन बाद भी चालू नहीं हुई है। आठ दिन पूर्व आई आंधी के कारण परियोजना की चारों यूनिटें बंद कर दी गईं थीं। तीन यूनिटें तो चालू हो गईं, लेकिन सात नंबर यूनिट अभी तक बंद है।
विज्ञापन
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में तीन यूनिटों से 611 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसमें दस नंबर यूनिट (660) से 355 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट (250) से 131 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। आठ नंबर यूनिट (250) से 125 मेगावाट बिजली बन रही है। चारों यूनिटों में पूरी क्षमता से 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन वर्तमान में केवल 611 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन